Home मध्यप्रदेश Congress protests against the insult of the army in Sehore | सीहोर...

Congress protests against the insult of the army in Sehore | सीहोर में सेना के अपमान पर कांग्रेस का विरोध: विजय शाह और जगदीश देवड़ा के खिलाफ पुतला दहन, इस्तीफे की मांग – Sehore News

52
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश में सेना को लेकर दिए गए विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेस ने आज सीहोर में प्रदर्शन किया। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कहा कि सेना प्रधानमंत्री म

Google search engine

.

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में लिसा टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए कार्यकर्ताओं ने ‘सेना का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए। राजीव गुजराती ने कहा कि विजय शाह का बयान सिर्फ कर्नल सोफिया का ही नहीं, बल्कि पूरी भारतीय सेना और देश की हर उस बेटी का अपमान है जो राष्ट्र के लिए समर्पित है।

नेताओं के इस्तीफे की मांग की कांग्रेस ने दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग की है। गुजराती ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने अपना फर्ज निभाया, लेकिन बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी देश को निराश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को सेना का सम्मान है, तो विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करना होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here