[ad_1]
खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर गो-तस्करों के एक वाहन ने गो सेवकों को टक्कर मार दी।
खरगोन जिले में खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर गो तस्करी की एक घटना सामने आई है। बिलाली और दसनावल के बीच गो-तस्करों के एक वाहन ने गो सेवकों को टक्कर मार दी। यह घटना गोगावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात 2 बजे की है।
.
हादसे में दो गो सेवक गंभीर रूप से घायल
अवैध गोवंश परिवहन की सूचना मिलने पर एक दर्जन से ज्यादा गो सेवक मौके पर पहुंचे थे। हादसे में दो गो सेवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल में तालाब चौक निवासी सतीश राठौर और राजा चौहान शामिल हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल गो सेवक।
सात में से छह वाहन फरार, एक जब्त
गो सेवकों के मुताबिक, 7 पिकअप वाहनों में गोवंश का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जब उन्होंने एक वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान छह वाहन फरार हो गए, जबकि एक वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया।

हादसे में घायल गो सेवकों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देर रात अस्पताल पहुंचे एएसपी
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पुलिस ने गोवंश प्रतिषेध अधिनियम और दुर्घटना की धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी नरेंद्र रावत भी देर रात अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link



