Home मध्यप्रदेश Four accused of chemical attack on woman arrested | महिला पर केमिकल...

Four accused of chemical attack on woman arrested | महिला पर केमिकल हमले के चार आरोपी गिरफ्तार: बेटी की सगाई दूसरे से होने पर मां को बनाया निशाना, सीहोर से मंगवाया था केमिकल – Dewas News

58
0

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

Google search engine

देवास में एक महिला पर हुए केमिकल अटैक के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 मई की शाम विकास नगर चौराहे पर एक 40 वर्षीय महिला पर तेजाब जैसे केमिकल से हमला किया गया था। पीड़िता एक कैफे में काम करती है और हमले के बाद से अस्पताल में

.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पप्पू चौहान की नजर महिला की बेटी पर थी। जब महिला ने अपनी बेटी की सगाई किसी और से कर दी, तो पप्पू ने बदला लेने की नीयत से यह खौफनाक वारदात रच डाली। खुद सामने आने की बजाय उसने अपने साथी दिनेश मालवीय को हमले की जिम्मेदारी सौंपी।

सीहोर से मंगवाया था केमिकल पप्पू और दिनेश ने सीहोर जिले के धुराड़कला के डेयरी संचालक लाड़सिंह और मानसिंह सेंधव से केमिकल की व्यवस्था की। बारिश और अंधेरे का फायदा उठाते हुए, दिनेश ने महिला पर प्लास्टिक की बोतल में भरे केमिकल से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम गठित की गई। ‘त्रिनेत्रम अभियान’ के तहत शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया नेटवर्किंग ग्रुप्स की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

चोर आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू चौहान (32), हमलावर दिनेश मालवीय (30) और केमिकल सप्लाई करने वाले लाड़सिंह मालवीय (39) व मानसिंह सेंधव (55) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं।

हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके शरीर पर जलने के गंभीर निशान पाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here