Home मध्यप्रदेश CM appeared upset with minister Vijay Shah | मंत्री का नाम सुनते...

CM appeared upset with minister Vijay Shah | मंत्री का नाम सुनते ही आगे बढ़ गए मुख्यमंत्री: रीवा में खफा दिखे सीएम; कर्नल सोफिया पर दिए विवादित बयान पर विरोध जारी – Rewa News

61
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान से भाजपा नेतृत्व खफा है। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का पद खतरे में है। माना जा रहा है कि उन्हें मोहन यादव कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है या फिर बर्खास्त भी किया ज

Google search engine

.

उधर विजय शाह के बयान को लेकर रीवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नाराजगी भी उस वक्त नजर आई। बयान दे रहे सीएम से जब मंत्री विजय शाह के बारे में पूछा तो वो बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए। लोग कयास लगा रहे हैं कि सीएम मोहन यादव अपने मंत्री से नाराज हैं।

इसके पहले सीएम विकास कार्यों के लोकार्पण और विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे।

50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया आज विंध्य के दौरे में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन के साथ ही 50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जहां से वो सीधी जिले में आयोजित अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए। सीधी में उन्होंने प्रदेश भर की लाड़ली बहनों और वृद्ध पेंशनधारियों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि भेजी।

विजय शाह के विवादित बयान को लेकर पिछले 2 दिनों से बवाल छिड़ा हुआ है। जहां कांग्रेस ने लेकर अन्य पार्टियां और संस्थाएं भी इस सवाल पर बीजेपी को घेरने में लगी हुई हैं।

बुधवार रात बताया गया कि देर रात मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ बैठक की। इसमें विजय शाह को लेकर मंथन किया गया। इसके बाद सीएम ऑफिस के सोशल हैंडल से हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने की बात कही गई थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here