[ad_1]
एटीएम को तोड़ने का प्रयास करते चोर।
मैहर के अमरपाटन में एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चोरी का प्रयास किया। लेकिन गश्त करती पहुंची पुलिस को देख आरोपी औजार छोड़कर भाग निकले। इस मामले में बुधवार रात केस दर्ज कर लिया गया है।
.

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
तीनों आरोपी फरार
12-13 की रात करीब 1:30 बजे तीन नकाबपोश चोर एटीएम में घुसे। चोरों ने मशीन तोड़ने के औजारों से भरा झोला साथ लेकर एटीएम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
पास में तैनात नेपाली चौकीदार ने चोरों की गतिविधियों पर नजर रखी। उसने रात गश्त पर निकले प्रधान आरक्षक संजुल तिवारी और उनकी टीम को तुरंत सूचित किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही चोर अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन रात के अंधेरे में तीनों भागने में सफल रहे।

बैंक का एटीएम जिसे की तोड़ने की कोशिश।
एटीएम से औजार किए बरामद
थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना बैंक प्रबंधक को दी गई है। पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम से चोरों का छोड़ा गया औजारों से भरा झोला बरामद कर लिया गया है। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
[ad_2]
Source link









