Home मध्यप्रदेश Complaint to SSP for FIR against minister Vijay Shah | मंत्री विजय...

Complaint to SSP for FIR against minister Vijay Shah | मंत्री विजय शाह पर FIR के लिए एसएसपी से शिकायत: ग्वालियर के वकील बोले- मंत्री शाह ने की अशोभनीय टिप्पणी; कांग्रेस ने जलाया पुतला – Gwalior News

56
0

[ad_1]

उरवाई गेट पर कांग्रेस ने किया मंत्री विजय शाह का पुतला दहन।

Google search engine

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने देश की महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया पर अशोभनीय टिप्पणी की है। साथ ही अन्य कई आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग अपने भाषण में किया है। जिससे पूरे देश में नाराजगी है। मध्य प्रदेश में ही जगह-जगह मंत्री विजय शाह के पुतले जलाए

.

ग्वालियर में बुधवार को जहां कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पूतला जलाकर सीएम से उसे बर्खास्त करने की मांग की है, जबकि हाई कोर्ट ग्वालियर के वकील अवधेश सिंह तोमर ने डाक के जरिए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह को शिकायत की है कि वह मंत्री विजय शाह पर मामला दर्ज करें।

उनका कहना है कि पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने हमारे कई भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया जिससे सम्पूर्ण समाज व पूरा देश अत्यंत चिंतित था। तभी हमारे देश की सेना ने अपने अदम साहस का प्रयोग किया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के कई ठिकानों को तबाह किया।

एक सैकड़ा से ज्यादा आतंकवादियों को मौत खत्म किया, जिससे हमारी सरकार एवं हमारी सेना के लिये हमारे देश के हर नागरिक में मन सम्मान बढ़ा। देश की सेना को हर नागरिक ने सलाम किया। आतंकवादियों को खात्मा करने में हमारे देश की जांबाज सैनिक कर्नल सोफिया का बड़ा योगदान रहा था, जिसे पूरे देश ने सराहा व सम्मान दिया।

उनके खिलाफ मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने महू की एक सभा में अशोभनीय टिप्पणी की, जिससे भारत की बेटी का अपमान हुआ है, एक सैनिक का अपमान हुआ है, पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

कांग्रेस नेता ने जलाया मंत्री शाह का पुतला इधर, ग्वालियर में भी बुधवार कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग जगह मंत्री विजय शाह का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। ग्वालियर के उरवाई गेट पर एमपी कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की और मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विजय शाह के मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग भी की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here