Home मध्यप्रदेश Late night rain in Shajapur, bright sunshine came out in the morning...

Late night rain in Shajapur, bright sunshine came out in the morning | शाजापुर में देर रात बारिश, सुबह से तेज धूप निकली: तापमान 38.8 डिग्री पहुंचा, दो दिन बाद मौसम साफ होगा – shajapur (MP) News

59
0

[ad_1]

देर रात की बारिश से रात में ठंडक बनी रही। सुबह होते ही फिर तेज धूप निकल आई है।

Google search engine

शाजापुर में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। मंगलवार देर रात को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिनभर तेज गर्मी से परेशान रहे लोगों को शाम को राहत मिली। आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश देर रात तक जारी रही।

.

बुधवार की सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप के कारण लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के जिलों में हो रही लगातार बारिश का असर शाजापुर के मौसम पर भी दिख रहा है। इसी कारण यहां कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी का माहौल बन रहा है।

शहर में मंगलवार रात को बारिश हुई।

शहर में मंगलवार रात को बारिश हुई।

दो दिन बाद मौसम साफ होगा

स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि वर्तमान में तीन सिस्टम बन रहे हैं। इसी वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम साफ होगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here