Home मध्यप्रदेश Devotees danced to the bhajans of Shahnaz Akhtar in Budhni | बुधनी...

Devotees danced to the bhajans of Shahnaz Akhtar in Budhni | बुधनी में शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमे भक्त: बुद्ध पूर्णिमा पर अमरा गुरु महोत्सव मनाया, मंत्री सारंग ने भी गाया भजन – Sehore News

58
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में विंध्याचल पर्वत श्रृंखला स्थित आला ऊदल के गुरु अमरा की तपोस्थली पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Google search engine

.

गुरु अमरा महोत्सव में दादागुरु की उपस्थिति में रात्रि जागरण हुआ। प्रसिद्ध देवी भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों की प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

सिद्ध गुरु अमरा महोत्सव में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

सिद्ध गुरु अमरा महोत्सव में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

गुरु अमरा की समाधि पर किया पूजन

मंत्री सारंग ने गुरु अमरा की समाधि पर पूजन किया और त्यागी जी दादागुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या के दौरान उन्होंने शहनाज अख्तर के साथ भजन गायन भी किया। कार्यक्रम में कई नेता, समाजसेवी और गुरु भक्त उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अमराझीरी में गुरु अमरा ने तपस्या की थी और यहीं उनका समाधि स्थल भी है। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला में ऐसे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जहां बड़े संतों की तपोस्थली रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here