Home मध्यप्रदेश Pakistani couple will not get justice in Indore | पत्नी को पाकिस्तान...

Pakistani couple will not get justice in Indore | पत्नी को पाकिस्तान में छोड़ा, दिल्ली में की दूसरी सगाई: कराची से पत्नी बोली-शादी रुकवाओ; इंदौर की पंचायत का फैसला-युवक को वापस भेजें – Indore News

57
0

[ad_1]

विक्रम और निकिता की शादी 2020 में कराची में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

Google search engine

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। दोनों देशों में संघर्ष की स्थिति है। इस बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक का पारिवारिक विवाद सामने आया है। वह लंबे समय से भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर है।

.

पांच साल पहले उसकी पाकिस्तान में कराची की महिला से शादी हुई है। वह एक बार पत्नी को भारत लेकर भी आया लेकिन कुछ समय बाद वापस भिजवा दिया। तब से वह पति के पास लौटने का इंतजार कर रही है। इस बीच महिला को पता चला कि उसके पति ने दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है। वह उससे शादी करने की तैयारी में है। महिला ने इंदौर में समाज की पंचायत से शादी रोकने की गुहार लगाई है।

पंचायत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें युवक को देश निकाला देने (पाकिस्तान भेजने) की सिफारिश की है। साथ ही कहा है कि उसने भारत में नियम विरुद्ध अवैध रूप से संपत्ति भी खरीदी है।

सबसे पहले देखिए मैरिज सर्टिफिकेट

पाक सरकार की ओर से जारी मैरिज सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 20 जनवरी 2020 लिखी है।

पाक सरकार की ओर से जारी मैरिज सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 20 जनवरी 2020 लिखी है।

पाकिस्तान भेजा, फिर नहीं बुलाया भारत पाकिस्तानी नागरिक विक्रम कुमार नागदेव बीते 12 साल से इंदौर में रह रहा है। उसने पाकिस्तान की निकिता के साथ 26 जनवरी 2020 को कराची में ही विवाह किया था। एक महीने बाद 26 फरवरी 2020 को वह निकिता को भारत ले आया।

फिर वीजा में तकनीकी प्रॉब्लम बताते हुए 9 जुलाई 2020 को अटारी बार्डर से निकिता को वापस कराची भेज दिया। तब से उसने कभी निकिता को वापस भारत लाने के प्रयास ही नहीं किए। निकिता बार-बार उसे भारत बुलाने का कहती रही। इस बीच विक्रम ने दिल्ली की शिवांगी डिंगरा से सगाई कर ली।

पत्नी ने सिंधी पंचायत से लगाई गुहार 15 जनवरी 2025 को पाकिस्तान से निकिता ने सिंधी पंच मध्यस्थता व विधिक परामर्श केंद्र, इंदौर से पति विक्रम की शिकायत वॉट्सएप पर की। पंचायत ने कहा कि उसे इंदौर आकर शिकायत दर्ज करानी होगी। इस पर निकिता ने आने से इनकार कर दिया कि कहा- मैं पाकिस्तान से ही सुनवाई चाहती हूं।

इस पर पंचायत के अध्यक्ष किशोर कोडवानी ने कहा-

QuoteImage

शादी पाकिस्तान में हुई है। पति और पत्नी दोनों ही पाकिस्तान के रहने वाले हैं। ऐसे में आप दोनों पर पाकिस्तानी कानून लागू होता है। दोनों कानूनी रूप से तलाक लेकर दूसरी शादी के लिए स्वतंत्र हैं।

QuoteImage

विक्रम को देश निकाला दिया जाना चाहिए पंचायत का कहना है कि गैर भारतीय नागरिक विक्रम कुमार नागदेव B-201 ऑरेंज कंट्री, माणिकबाग रोड पर रहता है। वह केएन संस 488, जवाहर मार्ग पर व्यापार कर रहा है। उसने भारत सरकार की अनुमति बगैर नियम विरुद्ध यहां संपत्ति खरीदी है।

विक्रम और निकिता ने कराची में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। विक्रम भारतीय कानून और सामाजिक परंपरा का पालन भी नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में महिला को अपने अधिकारों के लिए कराची के कोर्ट में न्याय की गुहार लगाना उचित होगा। वहीं, विक्रम को भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिबंधों के अनुसार देश निकाला दिया जाना चाहिए।

सिंधी पंच मध्यस्थता व विधिक परामर्श केंद्र की ओर से कलेक्टर को यह पत्र लिखा गया है।

सिंधी पंच मध्यस्थता व विधिक परामर्श केंद्र की ओर से कलेक्टर को यह पत्र लिखा गया है।

पिता बोले- बेटी को नहीं ले जा रहा दामाद निकिता के पिता मुनव्वर लाल ने दैनिक भास्कर से फोन पर बात की। बताया कि शादी के बाद बेटी को दामाद इंदौर ले गया था। कुछ दिन बाद कोरोना फैल गया तो अटारी बॉर्डर से बेटी को वापस कराची भेज दिया। इसके बाद से नहीं ले जा रहे हैं।

मुनव्वर ने कहा- विक्रम बेटी को न तो तलाक दे रहा है, न ही उसे भारत बुला रहा है। इस बीच उसने दिल्ली की लड़की से दूसरी शादी की तैयारी कर ली है।

पंचायत ने इंदौर कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि विक्रम और निकिता भारत में संवैधानिक अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकते।

पंचायत ने इंदौर कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि विक्रम और निकिता भारत में संवैधानिक अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकते।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा-

QuoteImage

लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी की नागरिकता का मामला विचाराधीन है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here