Home मध्यप्रदेश Red Cross public awareness rally took place in Ashoknagar | अशोकनगर में...

Red Cross public awareness rally took place in Ashoknagar | अशोकनगर में रेड क्रॉस की जनजागरूकता रैली निकली: ‘मानवता के पक्ष में’ थीम पर दिया स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश – Ashoknagar News

57
0

[ad_1]

अशोकनगर में रेड क्रॉस सोसाइटी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली। रैली संजय स्टेडियम से शुरू हुई, जो पुराना बस स्टैंड, तार बाले बालाजी मंदिर और मिलन तिराहा होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त हुई।

Google search engine

.

रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें विद्यार्थी, स्वयंसेवक और नागरिक शामिल हुए।

मानवता, एकता और पर्यावरण रक्षा का दिलाया संकल्प

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन दीपक मिश्रा ने कहा कि उनका संगठन मानवता को समर्पित है। यह ‘मानवता के पक्ष में’ थीम पर काम करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, नशा मुक्त समाज और पर्यावरण रक्षा के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद मोहन दुबे ने किया। उन्होंने समाज के प्रति जागरूकता और सेवा के महत्व को रेखांकित किया। मिश्रा ने उपस्थित लोगों को मानवता, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

देखिए तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here