Home मध्यप्रदेश District administration on alert in Bhind | कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की...

District administration on alert in Bhind | कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगाई; पाक से तनाव के बाद भिंड प्रशासन अलर्ट – Bhind News

61
0

[ad_1]

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव।

Google search engine

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बावजूद देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी कड़ी में भिंड जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा कि कोई भी कर्मचारी

.

कलेक्टर ने पूर्व में स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपने पदस्थापना मुख्यालय पर निवास करेंगे और बिना कलेक्टर की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर कार्रवाई कलेक्टर ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के कार्यालय सहायक दीपक कुमार लखेरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्हें मंत्रालय स्तर की 11 मई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समय पर उपस्थित नहीं होने पर नोटिस दिया गया है। यह कहा गया कि यह लापरवाही अनुशासनहीनता और संविदा शर्तों का उल्लंघन है। 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लीड ट्रेनर चेष्टा जैन को भी नोटिस जिला लोक सेवा प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं चेष्टा जैन को भी अनुपस्थित रहने और बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। वे 8 मई से गैरहाजिर हैं और 11 मई की अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुईं। उनसे भी 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here