Home मध्यप्रदेश 7 mm rain was recorded in Chanderi and 2 mm in Mungaoli...

7 mm rain was recorded in Chanderi and 2 mm in Mungaoli | चंदेरी में 7 और मुंगावली में 2 मिमी बारिश दर्ज: अशोकनगर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; तापमान में वृद्धि का अनुमान – Ashoknagar News

54
0

[ad_1]

जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बीती रात चंदेरी में 7 मिलीमीटर और मुंगावली में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अशोकनगर और ईसागढ़ में केवल हल्के बादल छाए रहे।

Google search engine

.

पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिन तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि का अनुमान है। दिन में धूप-छांव की स्थिति रहने से गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here