Home मध्यप्रदेश two young men taking photos in a military area | जबलपुर में...

two young men taking photos in a military area | जबलपुर में सैन्य क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक: बाइक पर सवार होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे, पूछताछ में बताया- रील बनानी थी – Jabalpur News

61
0

[ad_1]

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालातों के मद्देनजर देशभर में अलर्ट है। मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस का अमला भी अलर्ट मोड पर है।

Google search engine

.

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को भी सैन्य और जबलपुर पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी थी। उसी दौरान जबलपुर के ही रहने वाले दो युवक सैन्य क्षेत्रों की मोबाइल से फोटो ले रहे थे। नजर पड़ते ही उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनका कहना था कि वे रील बनाने के लिए यहां पहुंचे हैं। हालांकि, इस मामले पर सैन्य और पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

रात में प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में हुए दाखिल

पकड़े गए दोनों युवक खजरी बायपास आयशा नगर निवासी मोहम्मद जुबैर और न्यू आनंद नगर निवासी मोहम्मद इरफान हैं। दोनों से सुरक्षा एजेंसियाें ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों युवक यहां पर फोटो खिंचाते हुए कुछ लोगों को नजर आए थे।

जुबैर और इरफान ने शुक्रवार रात को सैन्य क्षेत्र में प्रवेश किया और वे एमबी एरिया की ओर जाने वाले मार्ग के देशमुख द्वार पर पहुंच गए थे। दोनों मोटरसाइकिल (MP20-NG4220) पर सवार थे। दोनों अपने मोबाइल फोन से सैन्य क्षेत्र के छायाचित्र खींचने लगे। तभी वहां तैनात सेना के जवान की नजर उन पर पड़ गई। जवान ने दोनों को पकड़ लिया।

उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। सूचना मिलते ही तुरंत आर्मी इंटेलिजेंस पहुंच गई। आरंभिक पूछताछ के बाद दोनों को गोरा बाजार पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों के नाम, पता लेने के बाद पुलिस ने भी उन्हें छोड़ दिया है।

बता दें, जिस जगह पर दोनों युवकों को पकड़ा है, वहां पर सैन्य इलाका है, जहां पर कि सिग्नल के साथ-साथ वन टीटीआर वन और टू है। इसके साथ ही इस जगह पर सैन्य की बड़ी एकेडमी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here