Home अजब गजब भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने रद्द की उड़ानें, सभी शहरों...

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने रद्द की उड़ानें, सभी शहरों के एयरपोर्ट भी किए बंद

54
0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIA
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान नागरिक विमानन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी हैं। साथ ही सभी हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। इससे पहले भारत के ऑपरेशन सिंदूर से सहमे पाकिस्तान ने कराची, लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों को बंद कर दिया था। कराची एयरपोर्ट को तो रात 12 बजे तक के लिए बंद किया गया था। साथ ही NOTAM भी जारी कर दिया गया था। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (PAA) ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।’’ इससे पहले भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी। 

Google search engine

Latest India News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here