Home मध्यप्रदेश Woman’s body and skeleton found in Bahuti waterfall | बहुती वॉटरफॉल में...

Woman’s body and skeleton found in Bahuti waterfall | बहुती वॉटरफॉल में मिला महिला का शव और नरकंकाल: जिस लापता युवक की तलाश में उतरे थे, उसका पता नहीं चला – Mauganj News

37
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के बहुती वॉटरफॉल में गुरुवार को एक महिला का शव और नर कंकाल मिला है। नई गढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान कर ली गई है। नरकंकाल एक महीने पुराना हो सकता है।

.

पुलिस के मुताबिक, सुमेधा कलां निवासी शैलेंद्र पांडे मंगलवार सुबह 9.30 बजे घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता था। बुधवार को बहुती जलप्रपात के पास उसकी चप्पल और सुसाइड नोट मिला। इससे परिजनों को आशंका हुई कि युवक ने जलप्रपात में छलांग लगा दी।

गुरुवार सुबह परिजन और पुलिस प्रपात में उतरे तो शैलेंद्र तो नहीं मिला। एक महिला का शव और नर कंकाल मिला। महिला की पहचान करह गांव निवासी 28 वर्षीय शशिकला साकेत के रूप में हुई। शशिकला दो दिन पहले रात में घर से निकली थी।

अभी नहीं हो सकी नरकंकाल की पहचान

पुलिस नर कंकाल से मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। दो शवों की बरामदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं लापता शैलेंद्र पांडे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सुमेधा कलां निवासी शैलेंद्र पांडे जल प्रपात पर यह चिट्‌ठी छोड़ गया।

सुमेधा कलां निवासी शैलेंद्र पांडे जल प्रपात पर यह चिट्‌ठी छोड़ गया।

जल प्रपात पर मिली शैलेंद्र पांडे की चप्पल, चिट्‌ठी और तंबाकू।

जल प्रपात पर मिली शैलेंद्र पांडे की चप्पल, चिट्‌ठी और तंबाकू।

जल प्रपात में युवक की तलाश करने के लिए उतरते हुए ग्रामीण।

जल प्रपात में युवक की तलाश करने के लिए उतरते हुए ग्रामीण।

वॉटरफॉल पर पुलिस की टीम भी मौजूद थी।

वॉटरफॉल पर पुलिस की टीम भी मौजूद थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here