Home मध्यप्रदेश Demonstration by girl students in Sidhi Girls College | सीधी गर्ल्स कॉलेज...

Demonstration by girl students in Sidhi Girls College | सीधी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन: कहा- 6 महीने से मार्कशीट नहीं मिली, 950 स्टूडेंट्स को बिना कारण अनुत्तीर्ण किया – Sidhi News

58
0

[ad_1]

छात्राओं ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया।

Google search engine

सीधी गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार दोपहर छात्राओं ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं ने दोपहर 2 बजे कॉलेज के मेन गेट पर तालाबंदी कर दी। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया।

.

छात्राओं का आरोप है कि बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष, बीए फाइनल ईयर और अन्य सेमेस्टर की मार्कशीट 6 महीनों से लंबित हैं। विश्वविद्यालय ने 950 छात्राओं को बिना स्पष्ट कारण के अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया है।

प्रशासन की लापरवाही से छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है।

छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को आवेदन सौंपा है।

छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को आवेदन सौंपा है।

कॉलेज के प्राचार्य ओपी नामदेव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार पत्र लिखा गया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एबीवीपी की प्रांत सहमंत्री अंजना साहू ने कॉलेज स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

छात्राएं मेट गेट पर बैठकर नारेबाजी करती नजर आईं।

छात्राएं मेट गेट पर बैठकर नारेबाजी करती नजर आईं।

छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने करीब 1 घंटे तक कॉलेज का मुख्य मार्ग अवरुद्ध रखा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here