Home मध्यप्रदेश Bike mechanic fatally attacked in Gohad | गोहद में बाइक मैकेनिक को...

Bike mechanic fatally attacked in Gohad | गोहद में बाइक मैकेनिक को दुकान में घुसकर मारी गोली: वीडियो; वारदात के छह दिन बाद भी आरोपियों का नहीं लगा सुराग – Bhind News

39
0

[ad_1]

सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई थी घटना।

भिंड के गोहद शहर में एक मई की रात बाइक मैकेनिक पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज छह दिन बाद सामने आया है। थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हथियारों से हमला कर मैकेनिक के पैर में गोली मार दी।

.

यह था मामला

एक मई को रात आठ बजे जब बाइक मैकेनिक असलम खान उर्फ बंटी अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि असलम ने बदमाशों को देखकर दुकान के अंदर भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंदर घुसकर मारपीट करते रहे और बाहर से लगातार फायरिंग करते रहे।

गोली लगने के बाद असलम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली उसके बाएं जांघ में लगी है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

पुलिस ने मामले में आरोपी विकल गुप्ता, कमल गुप्ता, आदित्य यादव, अभय यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि असलम और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

आराेपियों की तलाश जारी

गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि घटना में बाइक मैकेनिक को गोली मारकर आरोपी भागे है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भिंड के गोहद शहर के बीचोंबीच एक बाइक मैकेनिक पर हुई फायरिंग जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हो सकी थी। ये सीसीटीवी वीडियो घटना के छह दिन 6 आज बुधवार को सामने आया है। इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वारदात एक मई की रात्रि आठ बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। परंतु पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। जानकारी के मुताबिक गोहद ​थाना से करीब दो सौ मीटर दूरी पर गुरुवार की रात जब बाइक मैकेनिक असलम खान उर्फ बंटी अपनी दुकान बंद कर रहा था। तभी आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया और उसके पैर में गोली मार दी।

गोहद में हुई थी वारदात।

गोहद में हुई थी वारदात।

हमले की ये पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जो अब सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों को देखकर असलम ने दुकान के अंदर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इसके बाद भी आरोपी अंदर घुसकर मारपीट करते रहे और बाहर लगातार फायरिंग करते रहे। गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायल असलम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उसके बाएं जांघ में लगी थी। पुरानी रंजिश बन सकती है वजह जानकारी के मुताबिक, असलम और हमलावरों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने विकल गुप्ता, कमल गुप्ता, आदित्य यादव, अभय यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। घटना के 6 दिन बीतने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले में गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि घटना में बाइक मैकेनिक को गोली मारकर आरोपी भागे है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here