[ad_1]
जावर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी।
खंडवा में सोमवार शाम खंडवा में मौसम ने करवट ली। तेज गरज के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। फिर बिजली कड़की और बादल गड़गड़ाए। कुछ देर राहत मिली, लेकिन रात में फिर बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक खेत पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। एक की
.
हादसा खंडवा से 24 किलोमीटर दूर जावर थाने के ग्राम जामली सैय्यद में हुआ। बिजली की चपेट में आए लोगों को जावर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तुलसीराम पिता शोभाराम भीलाला (45) को मृत घोषित कर दिया। घायल जितेंद्र पिता खुमानसिंह (22) और गजराजसिंह का इलाज जारी है।
पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी गिरी बिजली घायल जितेंद्र ने बताया कि वे तीनों मवेशी चरा रहे थे। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के पास खड़े हो गए। हम तीनों थोड़ी दूरी पर थे। तभी पेड़ पर बिजली गिरी। तुलसीराम पेड़ के सबसे पास था। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जावर अस्पताल के डॉक्टर गुरसिंह भाटिया ने दोनों घायलों को भर्ती किया। इधर, खंडवा शहर में बारिश और बिजली की गरज से लोग पूरी रात डरे-सहमे रहे। करीब दो घंटे तक बिजली भी गुल रही।

आकाशीय बिजली की चपेट में आए तुलसीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
[ad_2]
Source link









