[ad_1]

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में सोमवार रात साढ़े 8 बजे एक कार ने दो खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। रिप्टा कॉम्प्लेक्स के पास श्रीधाम मैरिज हॉल के सामने (MP 20 CM 4035 नंबर) कार अनियंत्रित हो गई।
.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रहे एक वृद्ध दंपती और एक गाय भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर साफ दिख रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।
[ad_2]
Source link









