Home मध्यप्रदेश Ujjain News: The Miscreant Robbed 35 Thousand From The Ticket Clerk At...

Ujjain News: The Miscreant Robbed 35 Thousand From The Ticket Clerk At The Railway Station – Madhya Pradesh News

54
0

[ad_1]

रेलवे स्टेशन के माधव नगर टिकट काउंटर में बदमाश ने लूट को अंजाम दिया। रविवार शाम बदमाश माधव नगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के केबिन में घुस गया और केबिन में मौजूद क्लर्क की आंखों में मिर्ची झोंककर उससे 35 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। इस लूट की वारदात ने रेलवे पुलिस की नींद उड़ा दी है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाश की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस वारदात से पूरे रेलवे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही सोमवार को इंदौर से जीआरपी एएसपी मनीषा पाठक भी उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने बदमाश की जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर बदमाश का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी तक यह सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा दिखाई दे रहा है। जो स्टेशन के अंदर से होते हुए देवासगेट की ओर जाते हुए दिखाई दिया है, लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें-  बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह

Google search engine

यह है पूरा मामला

जीआरपी प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि माधव नगर रेलवे टिकट काउंटर के केबिन में बैठकर क्लर्क यशीत सोनकर ड्यूटी दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान जब शनिवार शाम 7:30 बजे क्लर्क यशीत सोनकर केबिन में बैठकर नोट गिन रहे थे। तभी एक बदमाश रेलवे काउंटर के केबिन में पीछे से घुस गया और क्लर्क यशीत सोनकर की आंखों में मिर्ची झोंक कर हाथ से नोट की गड्डी छीनकर भाग निकला। हालांकि यशीत ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी आंखों में मिर्ची घुसने की वजह से उनको कुछ दिखाई नहीं दिया और वह दीवार से टकराकर गिर गए। इस बीच बदमाश भाग निकला। क्लर्क यशीत ने बताया कि घटना के समय वह टिकट काउंटर के केबिन में अकेले थे और केबिन का दरवाजा भी खुला था। ऐसे में बदमाश ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश क्लर्क के हाथ से 500-500 के 70 नोट यानी 35 हजार रुपये छीनकर भागा है।

ये भी पढ़ें-  बांदकपुर से लौट रहे यात्रियों पर चलती ट्रेन में बेखौफ बदमाशों का हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए हमलावर

सीसीटीवी चेक में देवास गेट की ओर जाता दिखाई दिया बदमाश

वारदात का पता लगने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस में हड़कंप मच गया है। जीआरपी प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि वारदात के बाद से ही बदमाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश का चेहरा दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश रेलवे स्टेशन के अंदर से होते हुए देवास गेट की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। उसके बाद उसका कोई फुटेज सामने नहीं आया है। हालांकि जीआरपी पुलिस का कहना है कि जल्दी बदमाश को पकड़ लिया जाएगा। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here