Home मध्यप्रदेश Harsh fire in Lagun Phaldan festival | हर्ष फायरिंग में दो लोग...

Harsh fire in Lagun Phaldan festival | हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल, ग्वालियर रेफर: भिंड में लगुन फलदान में हादसा; रिवाल्वर लोड करते समय हुई घटना, आरोपी फरार – Bhind News

50
0

[ad_1]

भिंड जिले के बरासो थाना क्षेत्र के दौड़नपुरा गांव में लगुन फलदान उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शु

Google search engine

.

घटना रविवार रात की है। दौड़नपुरा गांव में रामरतन कुशवाहा के पुत्र श्यामू के लगुन फलदान उत्सव का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई।

थाना प्रभारी मनोज रावत के मुताबिक समारोह के दौरान गुरुदेव कुशवाहा की रिवाल्वर को सुनील कुशवाहा ने लिया और गोलियां चलाने लगे। रिवाल्वर लोड करते वक्त अचानक गोली चल गई, जो वहां खड़े बंटी पुत्र जसवंत कुशवाहा (26) के पेट में लगी और वहीं से निकलकर पास खड़े हिरदेश पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा (20) के पेट में जा घुसी।

दोनों को तुरंत उपचार के लिए भिंड जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हिरदेश को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बंटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here