Home मध्यप्रदेश Center’s decision on caste census welcomed in Barwani | बड़वानी में जातीय...

Center’s decision on caste census welcomed in Barwani | बड़वानी में जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का स्वागत: कांग्रेस प्रवक्ता बोले- राहुल गांधी के प्रयास से मिली सफलता – Barwani News

60
0

[ad_1]

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने शनिवार को बड़वानी में प्रेसवार्ता की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 2026 की जनगणना में जातिगत जनगणना शामिल करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।

Google search engine

.

कासलीवाल ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे राहुल गांधी के प्रयासों का परिणाम बताया। प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद, रैलियों और सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे को उठाया।

प्रेसवार्ता करते कांग्रेसी नेता।

प्रेसवार्ता करते कांग्रेसी नेता।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज के लिए आशा की किरण है। प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनाया। उन्होंने 2023 से 2024 तक इस मुद्दे पर निरंतर आवाज उठाई।

कासलीवाल ने कहा कि राहुल गांधी समाज के कमजोर वर्गों के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन करने की अपील की। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस सामाजिक समानता और न्याय के लिए काम करती रहेगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here