Home मध्यप्रदेश If the house is not completed then the money will have to...

If the house is not completed then the money will have to be returned | मकान पूरा नहीं तो पैसे वापस करने होंगे: नेपानगर में अधूरे मकान वालों को नहीं मिलेगी आखिरी किस्त; 50 से ज्यादा लोगों को नोटिस – Burhanpur (MP) News

58
0

[ad_1]

नेपानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को अंतिम किस्त का इंतजार है। नगर पालिका ने वार्ड नंबर 14 और 15 समेत कई वार्डों में अभी तक 50-50 हजार रुपए की आखिरी किस्त जारी नहीं की है।

Google search engine

.

नगर पालिका की टीम सातपायरी, अंधारवाड़ी और बीड़ सहित अन्य वार्डों में सत्यापन कर रही है। जिन लोगों ने मकान पूरा नहीं किया है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। करीब 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

पैसे मिलने के बाद भी नहीं बना रहे मकान नगर पालिका के उपयंत्री प्रकाश बड़वाहे के अनुसार, कई लोगों को योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की राशि मिल चुकी है। कुछ लोग पैसा लेने के बाद भी मकान नहीं बना रहे हैं। ऐसे में मकान न बनाने पर उन्हें पैसा वापस करना होगा।

निर्माण पूरा होने पर ही आखिरी किस्त जारी होगी नगर पालिका में रोज कई लोग आखिरी किस्त की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मकान का निर्माण पूरा होने पर ही आखिरी किस्त जारी की जाएगी। इसलिए लाभार्थियों को जल्द से जल्द मकान का काम पूरा करने की हिदायत दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here