Home मध्यप्रदेश Congress worked to defeat Baba Saheb | कांग्रेस ने बाबा साहब को...

Congress worked to defeat Baba Saheb | कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने का काम किया: बुरहानपुर में राज्यसभा सांसद बोले- कांग्रेस ने उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर किया – Burhanpur (MP) News

56
0

[ad_1]

बुरहानपुर के राजस्थानी भवन में शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

Google search engine

.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। आज जो कांग्रेसी संसद में बाबा साहब की किताब लेकर घूम रहे हैं, उन्होंने ही बाबा साहब को हराने का काम किया। सोलंकी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है।

अर्चना चिटनिस ने नीतियों की जानकारी दी कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा की गई अवहेलना और भाजपा शासन द्वारा वंचित समाज के उत्थान के लिए बनाई गई नीतियों की जानकारी दी।

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की सलाह नेपानगर विधायक मंजू दादू ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने बाबा साहब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देखिए आयोजन के दौरान ली गई तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here