Home मध्यप्रदेश convocation ceremony in medical university today | आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का दीक्षांत...

convocation ceremony in medical university today | आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का दीक्षांत समारोह आज: 76 स्टूडेंटस को मिलेंगे स्वर्ण पदक; 32 हजार की उपाधियां हुई हैं मान्य – Jabalpur News

61
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा।

Google search engine

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज 3 मई को होगा। कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र घंटाघर के आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

.

कुलसचिव डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल ने बताया कि द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे।

मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सारस्वत अतिथि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. बीएन गंगाधर और विवि के कुलगुरु डॉ. अशोक खंडेलवाल मंचासीन रहेंगे। समारोह में 32 हजार छात्रों की उपाधि मान्य की जाएगी। 76 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था दीक्षांत समारोह के लिए पार्किंग की व्यवस्था तैय्यब अली पेट्रोल पंप के पास स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल में की गई है। यहां से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए शटल और ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here