Home मध्यप्रदेश 2 sisters accused stepfather of molestation | 2 बहनों ने सौतेले पिता...

2 sisters accused stepfather of molestation | 2 बहनों ने सौतेले पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप: FIR दर्ज; बाल विवाह रोकने गई थी टीम, काउंसलिंग के दौरान छेड़छाड़ की बात बताई – Vidisha News

66
0

[ad_1]

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम ने की कार्रवाई।

Google search engine

विदिशा के चक सुमेर गांव में दो नाबालिग बहनों के बाल विवाह की सूचना पर कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम पहुंची। काउंसलिंग के दौरान बहनों ने सौतेले पिता पर शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

.

फाउंडेशन की जिला प्रभारी दीपा शर्मा के नेतृत्व में टीम ग्यारसपुर पुलिस, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर गई थी। बाल विवाह की शिकायत पर पिता ने इनकार किया।

सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप 14 और 16 साल की बहनों ने काउंसलिंग के दौरान सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

दोनों को विदिशा के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया ग्यारसपुर थाने में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों नाबालिग बहनों को विदिशा के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बहनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here