Home मध्यप्रदेश One died in celebratory firing in Bhind | भिंड में हर्ष फायरिंग...

One died in celebratory firing in Bhind | भिंड में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत, युवक घायल: बरकापुरा में लगुन टीका कार्यक्रम के दौरान हादसा; आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस – Bhind News

56
0

[ad_1]

भिंड जिले के बरकापुरा गांव में शुक्रवार रात को लगुन टीका उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार, घटना भरौली थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे हुई। गांव में लगुन फलदान (टीका) कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की। इसमें लड़की पक्ष की ओर से शामिल होने आए अड़ोखर निवासी प्रांशु पिता सत्येंद्र चौहान (16) को पीछे से आकर गोली लग गई।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दिलीप बघेल नाम का एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भरौली थाना प्रभारी गिरीश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

TI गिरीश शर्मा ने बताया

QuoteImage

शव का पोस्टमॉर्टम कर पुलिस पूरे मामले की जा रही है। फिलहाल हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here