Home मध्यप्रदेश Passenger bus fell into the river in Mauganj | मऊगंज में यात्री...

Passenger bus fell into the river in Mauganj | मऊगंज में यात्री बस नदी में गिरी: 30 यात्रियों में से 6 गंभीर घायल; 2 को रीवा रेफर किया; ग्राम सचिव निलंबित – Mauganj News

62
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मुनहाई गांव के पास अदवा नदी के पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई। शुक्रवार शाम हुई इस घटना के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 को चोटें आईं।

Google search engine

.

बस क्रमांक एमपी 17बी 0797 में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें कृष्ण कुमार यादव (30), अमित कुमार यादव (26), हीरालाल यादव (80), फूलमती सिंह (32), सुनीता सिंह (25) और माला सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल हनुमना में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा।

हनुमना के बीएमओ नागेंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार यादव और अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। बाकी चार लोगों का इलाज सिविल हॉस्पिटल में जारी है। हल्की चोटों वाले यात्री घर चले गए।

बस जाे गिरी पुल से।

बस जाे गिरी पुल से।

सचिव सस्पेंड

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस के दस्तावेजों की जांच और दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए। इस दौरान मुनहाई ग्राम पंचायत के सचिव काशी तिवारी को मौके पर पहुंचने के निर्देश के 3 घंटे बाद भी वह नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर कि सचिव कभी मुख्यालय पर नहीं रहते, कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अस्पताल में भर्ती घायल…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here