Home मध्यप्रदेश Mass marriage of 672 couples in one day in Betul | बैतूल...

Mass marriage of 672 couples in one day in Betul | बैतूल में एक दिन में 672 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 236 आदिवासी जोड़ों ने भुमका परंपरा से लिए फेरे; मंत्री उइके हुए शामिल – Betul News

36
0

[ad_1]

राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने सभी के चेक सौंपा।

मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आमला जनपद के काजली गांव और मुलताई के चंदोरा खुर्द में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में कुल 672 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

.

काजली में हुए कार्यक्रम में 424 आवेदनों में से 384 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 236 आदिवासी जोड़ों ने भुमका परंपरा के तहत विवाह रचाया, जबकि शेष ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। वहीं मुलताई में 317 आवेदनों में से 301 पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया और 288 जोड़ों ने विवाह किया। इनमें 86 जनजातीय जोड़े शामिल थे।

सभी जोड़ों को 49 हजार का चेक दिया गया

दोनों कार्यक्रमों में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सभी जोड़ों को 49 हजार रुपए का चेक दिया।

कई दुल्हनों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। योजना के तहत विवाह के साथ गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी मिली। इससे नई शुरुआत में मदद मिली। बढ़ती महंगाई में यह योजना गरीब परिवारों के लिए सहायक साबित हो रही है। इससे परिवारों को कर्ज लेने से भी बचाव होता है।

दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, आवास और मंच व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया गया। अनुभागीय अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

672 जोड़ों की सामूहिक शादी हुई।

672 जोड़ों की सामूहिक शादी हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here