Home मध्यप्रदेश Fire broke out due to short circuit in Niwari hospital | निवाड़ी...

Fire broke out due to short circuit in Niwari hospital | निवाड़ी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: एसी ओवरलोडिंग से मीटर में धमाका, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने बचाई महिलाओं की जान – Niwari News

63
0

[ad_1]

निवाड़ी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम में लगे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। एसी चालू होते ही ओवरलोडिंग से शॉर्ट सर्किट हुआ और मीटर में जोरदार धमाका हुआ। हादसा शुक्रवार सुबह 9.30 बजे की है।

Google search engine

.

लेबर रूम में पहले से कुछ महिलाएं भर्ती थीं, जिनकी डिलीवरी चल रही थी। महिला डॉक्टर संगीता अग्रवाल और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी एक्जिट से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने की मरीजों की मदद

हड़ताल पर होने के बावजूद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की मदद की। 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर ब्रजेंद्र अहिरवार ने फायर एक्विपमेंट से आग पर काबू पाया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने स्टाफ और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और अब स्थिति सामान्य है। दरअसल, अस्पताल में लोड क्षमता से अधिक बिजली उपकरण चलाए जा रहे हैं, जिससे बार-बार ओवरलोड की स्थिति बनती है। इस वजह से भी हादसा की स्थिति बन रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here