Home अजब गजब पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को पाकिस्तान...

पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को पाकिस्तान से जल्द से जल्द लौटने की सलाह

61
0

[ad_1]

पाकिस्तानियों पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन।
Image Source : PTI
पाकिस्तानियों पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले और लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान पर लगातार वार कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई और इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक बड़ा फैसला पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द करने का भी था। अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने विस्तार से जानकारी दे दी है कि पाकिस्तान के नागरिकों को कब तक भारत छोड़ देना होगा।

Google search engine

पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर CCS की बैठक में लिए गए फैसलों के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। भारत की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ  29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में भारत में जो भी पाकिस्तानी हैं उन्हें संशोधित वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। 

भारतीय लोगों को वापस लौटने की सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों के लिए भी सख्त सलाह जारी की है। मंत्रालय ने वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी है।

Latest India News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here