Home मध्यप्रदेश wants to marry a woman from Shivpuri | शिवपुरी की महिला से...

wants to marry a woman from Shivpuri | शिवपुरी की महिला से करना चाहती है शादी: हरियाणा से लेने घर पहुंची; परिवार के विरोध पर थाने पहुंची – Shivpuri News

59
0

[ad_1]

4 साल की दोस्ती के बाद साथ रहने का लिया फैसला।

Google search engine

शिवपुरी में हरियाणा से एक महिला अपनी समलैंगिक साथी को लेने पहुंची। परिवार के विरोध के बाद मामला महिला थाने तक पहुंच गया।

.

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं की मुलाकात चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पिछले चार महीने से दोनों हरियाणा में एक साथ रह रही थीं। वहां दोनों एक आश्रम में काम करती थीं। किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों की देखभाल भी कर रही थीं।

झूठ बोलकर बुलाने और वापस जाने से रोकने का आरोप शिवपुरी की महिला को उसके परिजनों ने 15 अप्रैल को तलाक के कागजात के बहाने बुलाया। फिर उसे वापस जाने से रोक दिया। परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। यह जानकर हरियाणा की महिला शिवपुरी पहुंची।

पति से तलाक लेकर कोर्ट मैरिज करना चाहती है महिला शिवपुरी की महिला का कहना है कि वो पत्नी की भूमिका में है और हरियाणा की महिला पति की भूमिका निभाती है। दोनों मिलकर कमाती हैं और बच्चों की जिम्मेदारी भी साझा करती हैं। अब वो अपने पति से तलाक लेकर हरियाणा की महिला से कोर्ट मैरिज करना चाहती है।

परिजनों ने हरियाणा की महिला पर लगाए आरोप महिला के पति और मां ने हरियाणा की महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उनकी बेटी से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही है। साथ ही बच्चों को बेच सकती है। हालांकि हरियाणा की महिला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वो तलाकशुदा है और अपनी साथी के साथ सम्मानपूर्वक जीवन बिताना चाहती है।

पुलिस कर रही जांच महिला टीआई सोनम रघुवंशी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here