Home मध्यप्रदेश A pit was dug near the temple in Mauganj to bury the...

A pit was dug near the temple in Mauganj to bury the dead body | मऊगंज में मंदिर के पास शव दफनाने खोदा गड्ढा: हिंदू समुदाय ने जताई आपत्ति; अधिकारियों ने दूसरी जगह कराया अंतिम संस्कार – Mauganj News

63
0

[ad_1]

पुलिस की मौजूदगी में दूसरी जगह शव दफनाया गया है।

Google search engine

मऊगंज जिले में फिर से खजुरहन ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद सामने आया है। सोमवार रात मंदिर परिसर के पास स्थित पुराने कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के अंतिम संस्कार के लिए गड्ढा खोदने को लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।

.

यह वही जमीन है, जिसको लेकर एक महीने पहले मंदिर विवाद चला था। उस समय एक महीने तक धरना प्रदर्शन हुआ था। कलेक्टर की समझाइश के बाद वह मामला शांत हुआ था।

शव दफनाने गड्ढा खोदा, इससे हुआ विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्लिम पक्ष ने विवादित भूमि पर शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदा। हिंदू पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह स्थान मंदिर के बहुत करीब है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

सूचना मिलते ही संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष को कुछ दूरी पर कब्र खोदने की सलाह दी। मुस्लिम पक्ष इस बात पर राजी हो गया।

संयुक्त कलेक्टर ने कहा- कल मैं रिपोर्ट दे दूंगा, 2-3 महीनों में सब ठीक हो जाएगा

संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता ने हिंदु समुदाय से कहा, अभी अंतिम संस्कार शांति से हो जाने दो। कल मैं रिपोर्ट दे दूंगा। इंस्पेक्टर से जांच कराई गई है। जो जहां हो रहा है, उसे होने दो। हमने कब्रिस्तान को मंदिर से 20 की जगह 30 फीट दूर कर दिया। फिर रिपोर्ट आने दो। दो से तीन महीनों में सब ठीक हो जाएगा।

लोगों से बात करते संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता।

लोगों से बात करते संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता।

इस दौरान एक ग्रामीण कहता है हमे तो बस निवेदन करना है। हम लोग तो लाठी चला नहीं सकते हैं, हम लोग विवाद नहीं कर सकते हैं, चाहे वो मंदिर में ले जाकर मिट्टी दे दें। तब भी हम लोग भी हम लोग नहीं बोलेंगे। इस अधिकारी कहते हैं नहीं-नहीं ऐसा कैसे करते हैं,वो भी नहीं कर सकते हैं। चलिए आप लोग जाइए, हम लोग तो यहां पर हैं।

ASP ने कहा- अंतिम संस्कार हो गया है, लोग लौट गए हैं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। मुस्लिम पक्ष ने मंदिर से करीब 50 फीट दूर दूसरी जगह अंतिम संस्कार कर दिया है। सभी लोग अपने घर लौट गए हैं। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here