Home मध्यप्रदेश Rahul Gandhi’s effigy burnt; allegations levelled against Congress | राहुल गांधी का...

Rahul Gandhi’s effigy burnt; allegations levelled against Congress | राहुल गांधी का पुतला जलाया; कांग्रेस पर लगाए आरोप: शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी; आरोप- नेशनल हेराल्ड मामले से देश की संपत्ति लूटी – Shivpuri News

34
0

[ad_1]

शिवपुरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया गया, नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर स्वतंत्रता सेनानियों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में माधव चौक पर प्रदर्शन किया।

.

जिलाध्यक्ष जाटव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला सिर्फ आर्थिक अनियमितताओं का नहीं है। यह देश की सार्वजनिक संपत्तियों की लूट का मामला है। सोनिया और राहुल गांधी की यंग इंडिया कंपनी ने मात्र 50 लाख रुपए में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड पर कब्जा कर लिया। इससे गांधी परिवार को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना में बहुमूल्य संपत्तियां मिल गईं।

उन्होंने कांग्रेस को एक पारिवारिक कारोबार बताया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की भावनाओं का अपमान करने वाली बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, कोषाध्यक्ष सक्षम जैन और मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here