Home मध्यप्रदेश The bride reached the police station instead of her in-laws house |...

The bride reached the police station instead of her in-laws house | जबलपुर में देर रात बारात पर हमला: पड़ोसी युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट के बाद किया पथराव, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR – Jabalpur News

15
0

[ad_1]

जबलपुर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दुल्हन ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन ने बताया कि कल रात शहर के लाल मिट्टी इलाके से उसकी बारात आई थी। उसी दौरान घर के पीछे रहने वाले अभिषेक और कपिल ने बाइक से दूल्हे की घोड़ी को टक्कर मारी

.

इस घटना में दुल्हन परिवार के चार से पांच लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर अधारताल थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत को नजरअंदाज करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ इसे जमीन को लेकर विवाद बताते हुए मामला दर्ज कर लिया। घायल महिला गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंची और हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आधारताल थाने के बाहर रात को दुल्हन परिजनों के साथ बैठी रही।

आधारताल थाने के बाहर रात को दुल्हन परिजनों के साथ बैठी रही।

बारात पर किया पथराव

गुरुवार रात को अमखेरा में लाल मिट्टी से रैकवार समाज की बारात आई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात बारात घर के पास पहुंची, तो लड़की पक्ष ने द्वारचार की तैयारी शुरू कर दी। कुछ ही देर में बारात सजी और दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर आ रहा था। बारात जैसे ही वधु पक्ष के घर के बाहर पहुंची, उसी दौरान अभिषेक और कपिल बाइक पर सवार होकर पहुंचे और घोड़ी को टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो दोनों धमकी देते हुए वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद अभिषेक के साथ आकाश, आशीष पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विवाद इस कदर बढ़ा कि हमलावरों ने दुल्हन पर ही हमला कर दिया। लड़की को बचाने के लिए उसकी बुआ, चाची-चाचा आए, तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई।

बारात पर हुआ पथराव, दूल्हा-दुल्हन की कार के कांच टूटे।

बारात पर हुआ पथराव, दूल्हा-दुल्हन की कार के कांच टूटे।

दुल्हन पहुंच गई थाने

विवाद के बाद परिवारों को लेकर दुल्हन अधारताल थाने पहुंच गई और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। इसी दौरान अभिषेक भी अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंच गया और बताया कि उसके परिवार वालों पर हमला किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली। दुल्हन की चाची आशा रैकवार का कहना है कि अभिषेक और उसके परिवार वाले आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आशा ने बताया कि देर रात को जैसे ही बारात घर के बाहर पहुंची तो दूर के रिश्ते में लगने वाले अभिषेक जो पड़ोस में ही रहता है ने दुल्हन पर हमला कर दिया। दुल्हन की बुआ अनिता रैकवार उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसका सिर दीवार पर दे मारा। इसके बाद परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया।

द्वारचार के दौरान आरोपी पहुंची,गाली-गलौच की।

द्वारचार के दौरान आरोपी पहुंची,गाली-गलौच की।

दूल्हा-दुल्हन की कार पर हमला

गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंची दुल्हन की चाची आशा रैकवार ने बताया कि द्वारचार कार्यक्रम के बाद जब दो गाड़ियों पर सवार होकर खेरमाई मंदिर जा रहे थे, तभी अभिषेक और साथियों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे दूल्हे की कार का कांच टूट गया। जैसे-तैसे लोगों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद दुल्हन की गाड़ी रोककर उसके साथ भी मारपीट की गई। उस गाड़ी पर भी पथराव हुआ। दुल्हन को कांच के टुकड़े टूट कर लगे । घटना के बाद दुल्हन जब अधारताल थाने पहुंची तो पुलिस के सामने भी मारपीट की गई।

थाने के बाहर भी हुआ विवाद, मारपीट की।

थाने के बाहर भी हुआ विवाद, मारपीट की।

जमीन विवाद है-पुलिस जांच कर रही है

शादी समारोह को लेकर हुए विवाद पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी का कहना है कि शिकायतकर्ता और मारपीट करने वाले एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। एएसपी ने बताया कि लड़ाई में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच करवाई जा रही है। घटना के दौरान पुलिस रात भर मौके पर मौजूद थी। नव दंपती सकुशल हैं। रात को पुलिस बल की मौजूदगी में शादी का समारोह करवाया गया है।

गुरुवार को पीड़ित एसपी आफिस पहुंचे, और दोषियों पर आरोपियों की मांग की है।

गुरुवार को पीड़ित एसपी आफिस पहुंचे, और दोषियों पर आरोपियों की मांग की है।

धारा 307 के तहत मामला दर्ज

एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। कुछ आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने कि दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट की है। उनकी तलाश की जा रही है, क्योंकि वह फरार है। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी मारपीट की गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जा रही है। एएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है, कि तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल दूल्हा-दुल्हन पूरी तरह से ठीक है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here