Home मध्यप्रदेश An unknown vehicle hit the bike in Narsinghpur | नरसिंहपुर में बाइक...

An unknown vehicle hit the bike in Narsinghpur | नरसिंहपुर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 58 वर्षीय बारेलाल गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती – Narsinghpur News

54
0

[ad_1]

इमलिया गांव निवासी बारेलाल की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Google search engine

गाडरवारा में सोमवार रात पीजी कॉलेज के सामने एक सड़क हादसा हुआ। रात करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

.

घायल व्यक्ति की पहचान करेली थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी बारेलाल पटेल के रूप में हुई है। 58 वर्षीय बारेलाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर मदद के लिए पुकारता रहा। लेकिन कोई भी राहगीर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बाद में सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे वाहन और चालक की पहचान में मदद मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here