Home मध्यप्रदेश Resolution of Save Narmada Movement on Ambedkar Jayanti | अंबेडकर जयंती पर...

Resolution of Save Narmada Movement on Ambedkar Jayanti | अंबेडकर जयंती पर नर्मदा बचाओ आंदोलन का संकल्प: बड़वानी में संविधान की रक्षा का वादा, विस्थापितों के मुद्दे उठाए – Barwani News

34
0

[ad_1]

बड़वानी में बाबा साहब की 134वीं जयंती पर संविधान की रक्षा और विस्थापितों के हक की लड़ाई का संकल्प

बड़वानी में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

.

नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता राहुल यादव ने बाबा साहब के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों की बदौलत ही वे अपना संघर्ष जारी रख पाए हैं। उन्होंने संविधान में बदलाव के किसी भी प्रयास का विरोध किया।

यादव ने कहा कि नर्मदा घाटी के लोग हर साल अंबेडकर जयंती मनाते हैं। उन्होंने मौजूदा आर्थिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि कॉरपोरेट को दी जा रही रियायतें असमानता बढ़ा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने नर्मदा घाटी के विस्थापितों का मुद्दा भी उठाया। बताया कि पिछले साल हजारों घर डूब गए, लेकिन अब तक उनके नुकसान की भरपाई नहीं हुई है। यादव ने कहा कि संविधान में दिए गए बुनियादी अधिकारों में आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार शामिल हैं। इन अधिकारों की रक्षा जरूरी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here