[ad_1]
राजगढ़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने विशेष स्वच्छता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। पुराने बस स्टैंड पर पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
.
कार्यक्रम स्थल पर ‘बाबा साहेब अंबेडकर जिंदाबाद’ के नारे गूंजे। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और संघर्ष को याद किया। मंगल भवन समेत विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर भी स्वच्छता अभियान चला। कार्यकर्ताओं ने मीसाबंदियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, वरिष्ठ नेता हरिचरण तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू मौजूद रहे।
सामाजिक समरसता के लिए काम करने का संकल्प अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश खरे, महामंत्री संदीप कटारिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जे.पी. पवार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने और सामाजिक समरसता के लिए काम करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान।
[ad_2]
Source link









