Home अजब गजब “Excuse me” बोलने पर हुआ विवाद, फिर महिलाओं को पकड़कर पीटा; जानें...

“Excuse me” बोलने पर हुआ विवाद, फिर महिलाओं को पकड़कर पीटा; जानें क्या है पूरा मामला

62
0

[ad_1]

"Excuse me" बोलने पर की मारपीट।
Image Source : INDIA TV
“Excuse me” बोलने पर की मारपीट।

ठाणे: शहर के डोंबिवली इलाके में दो महिलाओं को “Excuse me” बोलना महंगा पड़ गया।  को लेकर डोंबिवली इलाके में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने रास्ते में खड़े कुछ लोगों को “Excuse me” बोल दिया। इसपर उन्होंने कहा कि “मराठी में बोलो”। जब महिलाओं ने मराठी में बोलने से मना किया तो उन युवकों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। फिलहाल इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Google search engine

मराठी में बोलने को कहा

दरअसल, गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में रहने वाली पीड़ित महिला ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। पीड़ित पुनम गुप्ता नाम की महिला ने बताया कि उसने रास्ते में खड़े कुछ लोगों से अंग्रेजी में “Excuse me” कहा। इस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने नाराजगी जताई और उनसे कहा कि “मराठी में बोलो”। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उन युवकों ने पुनम गुप्ता, उनके पति और दो महिला दोस्तों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद विष्णूनगर पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अनिल पवार, बाबासाहेब ढबाले और रितेश ढबाले के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर लिया जा रहा है। (इनपुट- सुनील शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

राम मंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा को BJP ने किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी; जानें पूरा मामला



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here