Home मध्यप्रदेश The maximum temperature in Umaria reached 40.4 degrees, the roads were deserted...

The maximum temperature in Umaria reached 40.4 degrees, the roads were deserted | उमरिया में 40.4 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान, सड़कें सूनीं: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पानी के पास नजर आया बाघ – Umaria News

74
0

[ad_1]

उमरिया में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण दोपहर 11 बजे से ही सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं।

Google search engine

.

लोग सिर्फ अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग गमछा और टोपी का उपयोग कर रहे हैं। गर्मी का असर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघों पर भी दिख रहा है। बाघ पानी और ठंडक वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।

किसानों को गेहूं और चने की कटाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक धनंजय सिंह ने किसानों को बिजली के खंभों और तारों से दूर खलिहान बनाने की सलाह दी है। गर्मी से फसलों और घरों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।

नेशनल हाईवे 43 पर दोपहर में यातायात लगभग थम गया है। ट्रक चालक सड़क किनारे छाया में विश्राम करते दिखाई दे रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर लोगों को धूप और गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।

सात दिन में तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। 1 अप्रैल को 36.5 डिग्री से बढ़कर 7 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में प्यास बुझाता टाइगर।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में प्यास बुझाता टाइगर।

जय स्तंभ चौक पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।

जय स्तंभ चौक पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।

चंदिया बिरसा मंडा चौक पर दोपहर 2 बजे सन्नाटा पसरा रहा।

चंदिया बिरसा मंडा चौक पर दोपहर 2 बजे सन्नाटा पसरा रहा।

जिले में तापमान

  • 1 अप्रैल 36.5 17.6
  • 2 अप्रैल 29.3 22.4
  • 3 अप्रैल 30.7 19.2
  • 4 अप्रैल 37.0 19.8
  • 5 अप्रैल 38.7 17.3
  • 6 अप्रैल 38.5 17.5
  • 7 अप्रैल 40.4 17.2

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here