Home मध्यप्रदेश टीकमगढ़ में ट्रॉली पलटी; 7 घायल:जतारा अस्पताल में भर्ती, जवारे विसर्जन से...

टीकमगढ़ में ट्रॉली पलटी; 7 घायल:जतारा अस्पताल में भर्ती, जवारे विसर्जन से लौट रहे थे सभी

57
0

[ad_1]


टीकमगढ़ के जतारा रोड पर सोमवार दोपहर बगाज माता मंदिर से जवारा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार महिलाएं और तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे बैठे रहे। बाद में एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जतारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों की पहचान के लिए अस्पताल में टीम भेजी है। मामले की जांच जारी है। जतारा थाना प्रभारी नन्हे सिंह ठाकुर के अनुसार, पटोरी गांव के लोग बगाज माता मंदिर में जवारा विसर्जन के लिए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वापसी के दौरान लार गांव के पास यह हादसा हुआ। ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here