Home मध्यप्रदेश Chants of Jai Shri Ram reverberated in the temples of Dewas |...

Chants of Jai Shri Ram reverberated in the temples of Dewas | देवास के मंदिरों में जय श्री राम के जयकारे गूंजे: रामजन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु – Dewas News

58
0

[ad_1]

देवास में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी राम मंदिरों में विशेष सजावट की गई। जवेरी श्री राम मंदिर, खेड़ापति मारुति मंदिर और ईटावा स्थित श्री राम मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Google search engine

.

मंदिरों में एक दिन पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। कई मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तगण मंदिरों में पहुंचकर भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे।

दोपहर ठीक 12 बजे रामजन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान राम की भव्य आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

देखें तस्वीरें-

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here