Home अजब गजब पीएम मोदी को एयरपोर्ट लेने पहुंचे श्रीलंका के टॉप-5 मंत्री, बारिश के...

पीएम मोदी को एयरपोर्ट लेने पहुंचे श्रीलंका के टॉप-5 मंत्री, बारिश के बावजूद किया जोरदार स्वागत

56
0

[ad_1]

कोलंबो में पीएम मोदी का स्वागत करते श्रीलंका के टॉप-5 मंत्री।
Image Source : AP
कोलंबो में पीएम मोदी का स्वागत करते श्रीलंका के टॉप-5 मंत्री।

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे, जहां बारिश के बावजूद टॉप-5 मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे हैं। उन्होंने बैंकाक में बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।

Google search engine

10 क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका बढ़ाएंगे सहयोग

बैठक के बाद भारत और श्रीलंका द्वारा लगभग 10 क्षेत्रों को लेकर सहमति व्यक्त किये जाने की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यह द्वीपीय देश आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। तीन साल पहले श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने उसे 4.


5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारे पास ‘साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने’ के संयुक्त दृष्टिकोण पर हुई प्रगति की समीक्षा करने और हमारे साझा उद्देश्यों को साकार करने के लिए आगे मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर होगा।’’ संयुक्त दृष्टिकोण को तीन महीने पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति की नयी दिल्ली यात्रा के दौरान अपनाया गया था।

श्रीलंका के इन 5 मंत्रियों ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर किया रिसीव

श्रीलंका में तेज बारिश के बावजूद उनके विशेष स्वागत में 5 शीर्ष मंत्रियों ने रात 9 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचकर प्रधानमंतरी नरेंद्र मोदी को रिसीव किया। पीएम मोदी का स्वागत करने वाले श्रीलंकाई मंत्रियों में विजिता हेराथ, श्रीलंका के विदेश मामले, विदेशी रोजगार और पर्यटन मंत्री,  (डॉ.) नलिंदा जयतिसा, स्वास्थ्य और मास मीडिया मंत्री और मुख्य सरकारी सचेतक, डॉ.) अनिल जयंता, श्रम मंत्री और आर्थिक विकास उप मंत्री, रामलिंगम चंद्रशेखर, मत्स्य पालन, जलीय और महासागर संसाधन मंत्री, सरोजा सावित्री पॉलराज, महिला और बाल मामलों की मंत्री और (डॉ.) क्रिसंथा अबेसेना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शामिल रहे। (भाषा)

Latest World News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here