Home मध्यप्रदेश 14 kg silver and 2.5 lakh gold stolen in Shajapur | शाजापुर...

14 kg silver and 2.5 lakh gold stolen in Shajapur | शाजापुर में 14 किलो चांदी, ढाई लाख का सोना चोरी: सुनार की दुकान से दीवार में छेद कर सामान ले गए बदमाश – shajapur (MP) News

52
0

[ad_1]

घटना बेरछा में गुरुवार रात की है। आज शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची।

Google search engine

शाजापुर के बेरछा कस्बे में गुरुवार रात एक चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मुख्य क्षेत्र में स्थित सुनार की दुकान की दीवार में छेद कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए।

.

दुकान के मालिक पवन कुमार सोनी को शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की।

चोरी में 14 किलो 500 ग्राम चांदी, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपए है और 41.25 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख शामिल है।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से मकान के आसपास जांच की है।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से मकान के आसपास जांच की है।

पुलिस शाम को केस दर्ज किया

पवन कुमार सोनी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बेरछा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बेरछा थाना प्रभारी संजय वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जल्द ही चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने घर की भी तलाशी ली है।

पुलिस ने घर की भी तलाशी ली है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here