Home मध्यप्रदेश Woman fell from stool due to child’s push, got 50% burnt |...

Woman fell from stool due to child’s push, got 50% burnt | बच्चे के धक्के से स्टूल से गिरीं महिला, 50% झुलसी: देवास में पतासे बनाते समय गर्म तेल की कड़ाही में गिरी; इंदौर रेफर – Dewas News

51
0

[ad_1]

50 प्रतिशत झुलसी महिला को इंदौर ले जाते परिजन।

Google search engine

देवास में शुक्रवार सुबह 26 साल की कुसमा जाटव गर्म तेल की कड़ाही में गिरने से लगभग 50 प्रतिशत झुलस गई। हादसे में उनका चेहरा, हाथ और पीठ बुरी तरह जल गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने कुसमा को इंदौर रेफर कर दिया।

.

चेहरा, हाथ और पीठ बुरी तरह झुलसे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खारी बावड़ी में शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे कुसमा जाटव अपने घर में स्टूल पर बैठकर पतासे बना रही थी, इस दौरान पीछे से अचानक आए उनके बच्चे का उन्हें धक्का लगा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वो गर्म तेल की कड़ाही में गिर गईं। हादसे में उनका चेहरा, हाथ और पीठ बुरी तरह जल गए।

गंभीर हालत में इंदौर रेफर

परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर शुशील सोनगरा ने बताया कि महिला का करीब 50 प्रतिशत शरीर जल गया है। गंभीर हालत के कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

कुसमा के पति महेश जाटव पानी पतासे का व्यवसाय करते हैं। वह रोजाना घर पर ही पतासे बनाती हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here