Home मध्यप्रदेश First namaz will be held at 7:15 am in Eidgah | आज...

First namaz will be held at 7:15 am in Eidgah | आज ईद उल फितर: भोपाल के ईदगाह में सबसे पहले नमाज; तोप से गोला दागकर दिया जाएगा समय का संकेत – Bhopal News

56
0

[ad_1]

देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार शाम रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद नजर आने की पुष्टि कर दी थी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी की अगुवाई में मोती मस्जिद में चांद का दीदार किया गया। प्रदेश और देश के अन्य

Google search engine

.

आज सुबह से ही अकीदतमंद नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंच रहे हैं। भोपाल की प्रमुख मस्जिदों- ताज उल मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।

ईदगाह पर होने वाली मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी नमाज की सूचना तोप से गोले दागकर दी जाएगी।

सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम भोपाल में ईदगाह और अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। नमाजियों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन इस बार भी अपने परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर रहा है।

ताज उल मसाजिद में भी मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज पढ़ने पहुंचते हैं।

ताज उल मसाजिद में भी मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज पढ़ने पहुंचते हैं।

जानिए, कौन सी मस्जिद में कौन पढ़ाएगा नमाज मसाजिद कमेटी के अध्यक्ष ओवैस अली ने बताया कि ईदगाह में शहर काजी मुश्ताक अली नदवी, ताज उल मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब, मोती मस्जिद में मुफ्ती अबुल कलाम साहब और जामा मस्जिद में नायाब मुफ्ती कारी जसीम दाद साहब नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा सेंट्रल जेल में मौलाना अली कद्र साहब नायाब काजी नमाज पढ़ाएंगे।

भोपाल स्थित ईदगाह में सबसे पहले नमाज होगी।

भोपाल स्थित ईदगाह में सबसे पहले नमाज होगी।

भोपाल में ईद की नमाज की टाइमिंग

  • ईदगाह: सुबह 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद: सुबह 7.45 बजे
  • ताज उल मसाजिद: सुबह 8 बजे
  • मोती मस्जिद: सुबह 8.15 बजे
  • जामा मस्जिद पिपलानी: सुबह 7.45 बजे
  • मस्जिद स्वालेहीन, गोविंदपुरा: सुबह 8.15 बजे
  • बरखेड़ा मस्जिद: सुबह 8 बजे
  • हबीबगंज मस्जिद: सुबह 8.15 बजे
  • निजामुद्दीन मस्जिद: सुबह 8 बजे
  • प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद: सुबह 9 बजे
  • हज हाउस मस्जिद: सुबह 8 बजे
  • मस्जिद हबीबगंज: सुबह 7:30 बजे
  • जामा मस्जिद गोविंदपुरा: सुबह 8:00 बजे
  • जामा मस्जिद पिपलानी: सुबह 8:15 बजे
  • इकबाल मैदान: सुबह 8:15 बजे
  • इमामबाड़ा फतेहगढ़: सुबह 07:00 बजे
  • जामा मस्जिद चांदबड़: सुबह 07:30 बजे
  • मस्जिद बागसेवनियां: सुबह 07:45 बजे

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here