Home मध्यप्रदेश Sunday cycling campaign launched | रतलाम में रोटरी क्लब ने रविवार संडे...

Sunday cycling campaign launched | रतलाम में रोटरी क्लब ने रविवार संडे अभियान शुरू किया: हर रविवार साइकल चलाकर फिटनेस व पर्यावरण को बढ़ावा देने का उद्देश्य – Ratlam News

57
0

[ad_1]

भारत माता उद्यान से साइकिल चलाकर अभियान की शुरुआत हुई।

Google search engine

रतलाम में रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड की ओर से रविवार को संडे साइकिल अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा और साथ ही पौष्टिक आहार और ओआरएस का वितरण भी किया जाएगा।

.

अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान से साइकिल चलाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम रेल मंडल के सीनियर ऑपरेशन (परिचालन) अधिकारी अजय ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपल्व जैन, क्षेत्रीय पार्षद राजश्री मयूर पुरोहित एवं क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा रहे। अतिथियों द्वारा भारत माता की मूर्ति को माल्यार्पण किया। उपस्थित साइकिल सवारों को शपथ दिलाई।

संडे साइकिल अभियान का शुरुआत करते हुए अतिथि।

संडे साइकिल अभियान का शुरुआत करते हुए अतिथि।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी संपत्ति

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा,

QuoteImage

वर्तमान दौर में शारीरिक दक्षता एवं निरोगी काया करोड़ों की माया है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना व्यायाम जरूर करना चाहिए। इस मुहिम से साइकिल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा, जो एक अनुकरणीय पहल है।

QuoteImage

हर रविवार चलेगा अभियान, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें

रोटरी क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को यह साइकिल अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान राहुल रांका, निखिल मिश्रा, मनोज उपाध्याय, विवेक शर्मा, हार्दिक कुरुवारा, भूषण, प्रदीप राव, जितेंद्र राणावत, सुरेंद्र झामर और अमित नागर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here