Home मध्यप्रदेश Sewan river revival campaign started in Sehore | सीहोर में सीवन नदी...

Sewan river revival campaign started in Sehore | सीहोर में सीवन नदी का पुनर्जीवन अभियान शुरू: सरकार को 25 करोड़ का प्रस्ताव भेजा; मशीनों से हटाया जा रहा मलबा – Sehore News

58
0

[ad_1]

प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत हुई।

Google search engine

सीहोर में सीवन नदी के पुनर्जीवन का महत्वाकांक्षी अभियान रविवार से शुरू हो गया। नगर पालिका ने नदी के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। अभियान की शुरुआत प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा क

.

मलबा हटाने का कार्य जारी

नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से नदी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान शहर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बारिश तक चलेगा अभियान

नदी की सफाई के लिए पोकलेन मशीन और डंपर का उपयोग किया जा रहा है। यह अभियान बारिश के मौसम तक जारी रहेगा ताकि नदी में पर्याप्त जल बना रहे और क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बाला गुरु और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here