Home मध्यप्रदेश Manglik Bhawan will be built in Bhopal’s Buddhist Vihar | भोपाल के...

Manglik Bhawan will be built in Bhopal’s Buddhist Vihar | भोपाल के बौद्ध विहार में बनेगा मांगलिक भवन: निगम अध्यक्ष ने भूमिपूजन किया; देश-विदेश से आने वाले मेहमान रुक सकेंगे – Bhopal News

65
0

[ad_1]

भोपाल के चूना भट्‌टी स्थित बौद्ध विहार में गुरुवार को मांगलिक भवन के लिए निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भूमिपूजन किया।

Google search engine

भोपाल के चूना भट्‌टी स्थित बौद्ध विहार में गुरुवार को मांगलिक भवन के लिए निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भूमिपूजन किया। साथ में साक्य पुत्र सागर भंते भी थे। मांगलिक भवन बनने से देश-विदेश से आने वाले मेहमान रुक सकेंगे।

.

बौद्ध विहार में 16 लाख 50 हजार रुपए की लागत से मांगलिक भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्य होंगे। राहुल भंते जी सहित अनुयायी व श्रद्धालु जन भी मौजूद थे।

बौद्ध विहार में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी।

बौद्ध विहार में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी।

आस्था का केंद्र है बौद्ध विहार निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि बौद्ध विहार हमारी आस्था और सामाजिक चेतना का केंद्र है। यहां भगवान गौतम बुद्ध की प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन होते हैं। जिसमें देश-विदेश से मेहमान भी यहां आते हैं।

बौद्ध विहार में बाहर से आने वाले अतिथियों, अनुयायियों को सुविधाओं के अभाव में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब लाखों रुपए से सुविधाएं जुटाई जा रही है। भविष्य में इस स्थान को और अधिक सुंदर व विकसित करने का कार्य भी करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here