Home मध्यप्रदेश A woman doctor was cheated in Gwalior | ग्वालियर में महिला डॉक्टर...

A woman doctor was cheated in Gwalior | ग्वालियर में महिला डॉक्टर से ठगी: न कॉल आया, न लिंक भेजी, डॉक्टर के खाते से निकल गए 3.84 लाख रुपए – Gwalior News

56
0

[ad_1]

ग्वालियर में एक महिला डॉक्टर के खाते से अचानक 3.84 लाख रुपए डेबिट होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर के पास न तो कोई लिंक आई और न ही किसी तरह का कॉल आया। इनके मोबाइल में सिर्फ दो मैसेज आए। जिनमें एक मैसेज में 1 लाख रुपए डिपोजिट करने का और दूसरे मैसेज

Google search engine

.

घटना 13 मार्च की शाम गोविंदपुरी की है। डॉक्टर द्वारा मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की गई है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। साथ ही डॉक्टर के खाते से जिस अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए हैं उसे होल्ड करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के गोविंदपुरी निवासी डॉक्टर वीणा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है कि वह 13 मार्च की शाम को घर पर थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। इसमें उनके खाते में 1 लाख रुपए क्रेडिट होने की सूचना थी। उन्होंने सोचा कि मार्च का महीना चल रहा है। इस दौरान बैंक की विभिन्न एफडी का ब्याज आता है, वहां से कुछ आया होगा।

इसके कुछ देर बात ही दूसरा मैसेज आया कि उनके खाते से 3.84 लाख रुपए डेबिट हो गए हैं। डॉक्टर वीणा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह बैंक पहुंची। लेकिन उन्हें यहां कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद होली का त्योहार था, इसलिए शिकायत नहीं हो पाई। होली के बाद वह पुलिस अफसरों से मिली और क्राइम ब्रांच में शिकायत की। दिल्ली के खाते में पहुंचे रुपए पुलिस जांच में बैंक से जानकारी निकालने पर डॉक्टर के रुपए दिल्ली में सुनील मेटल नामक खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। इसके बाद इस खाते को होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मामले की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here